खुशी से दिल भर आया: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर सुभाष घई
फिल्ममेकर सुभाष घई ने बताया है कि उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। उन्होंने कहा, "मेरा दिल खुशी से भर आया कि मैं इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनूंगा।" घई ने इंस्टाग्राम पर राम मंदिर की तस्वीर शेयर कर लिखा, "इंडस्ट्री के दूसरे साथियों के साथ मुझे भी निमंत्रण मिला...सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"