खुशी हुई कि लोग अब भी उर्दू की कविता व शायरी सुनते हैं: ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर गुलज़ार
गीतकार व उर्दू कवि गुलज़ार ने ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर खुशी ज़ाहिर की और उनकी शायरी व कविताएं सुनने वालों का आभार जताया है। उन्होंने कहा, "ज्ञानपीठ पुरस्कार के एलान के बाद यह जानकर खुशी हुई कि लोग अब भी उर्दू की कविताएं व शायरी सुनते हैं। लगा था कि शायद फिल्मों व संगीत के कारण लोग इन्हें नहीं सुनते।"