खून से लथपथ ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने रिकॉर्ड किया वीडियो, पास में खड़े दिखे तालिबानी लड़ाके
ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने का दावा करने वाले शख्स ने आरोप लगाया है कि काबुल एयरपोर्ट पर पहुंचने की कोशिश के दौरान तालिबान ने उसकी पिटाई की। शख्स द्वारा बनाए गए वीडियो में उसके माथे से खून टपकता दिख रहा है। शख्स बोल रहा है कि 'उन्होंने मुझे मारा' और इस दौरान हथियारबंद तालिबानी लड़ाके उसके पास खड़े दिख रहे हैं।