'खूबसूरत लड़कियों संग इंजॉयमेंट' के नाम पर 71 वर्षीय शख्स से मुंबई में हुई ₹4.5 लाख की ठगी
मुंबई में 71-वर्षीय शख्स से ₹4.5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। बकौल पुलिस, बुज़ुर्ग के मोबाइल पर मेसेज आया था कि अगर वह खूबसूरत लड़कियों से जुड़ना चाहता है तो एक नंबर पर कॉल करे और उसके कॉल करने के बाद ठगी की गई। शख्स को 'फ्रेंडशिप व इंजॉयमेंट' के लिए लड़कियों की तस्वीरें भेजी गई थीं।