खेत में खुदाई के दौरान एमपी में मिले 15वीं से 16वीं शताब्दी के सिक्के, वीडियो आया सामने
मध्य प्रदेश के दमोह ज़िले में पूर्व सरपंच के खेत में सड़क निर्माण के लिए हो रही मिट्टी की खुदाई के दौरान तांबे के चौकोर आकार के सिक्के मिले हैं। पुरातत्व संग्रहालय के केयरटेकर सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि ये सिक्के 15वीं से 16वीं शताब्दी के हैं। वहीं, स्थानीय लोग खुदाई कर सिक्के अपने घर ले जा रहे हैं।