खेल को बढ़ते देखना अच्छा है: अमेरिका में टी20 विश्व कप होने को लेकर जैक कैलिस
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑल-राउंडर जैक कैलिस ने अमेरिका में टी20 विश्व कप 2024 होने को लेकर कहा है, "यह देखना अच्छी बात है कि....खेल आगे बढ़ रहा है और हमें हर बार नए देश देखने को मिलते हैं।" उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका में मैच अच्छे से होंगे। टूर्नामेंट 1 जून से होगा और 29 जून को फाइनल खेला जाएगा।