खेल क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ₹1,000 करोड़ खर्च करेगी असम सरकार
असम के खेल मंत्री बिमल बोरा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने खेल क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए लगभग ₹1,000 करोड़ खर्च करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तर पर 10 खेल कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे जिनकी कुल लागत लगभग ₹500 करोड़ होगी। बकौल बोरा, 40 विधानसभा क्षेत्रों में बहुउद्देशीय स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।