खेल जगत की किन हस्तियों को इस साल मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार?
सरकार ने खेल जगत की 7 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार 2024 देने का एलान किया है। इनमें टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना, स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, मल्लखंभ के अंतर्राष्ट्रीय कोच उदय विश्वनाथ देशपांडे, पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना, पैरा तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया, तीरंदाज़ी कोच पूर्णिमा महतो और पूर्व हॉकी खिलाड़ी हरबिंदर सिंह शामिल हैं।