खेल मंत्रालय ने चुनाव में देरी के कारण भारतीय पैरालंपिक समिति को किया निलंबित

खेल मंत्रालय ने चुनाव में देरी के कारण भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) को निलंबित कर दिया है। पीसीआई का कार्यकाल 31 जनवरी-2024 को समाप्त हो गया था और समिति ने नए चुनाव 28 मार्च-2024 को कराने की घोषणा की है। मंत्रालय ने कार्यकाल समाप्त होने के 2 महीने बाद चुनाव कराने के फैसले को खेल संहिता का उल्लंघन माना है।

Load More