खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर को किया निलंबित

दिल्ली में रेसलर्स द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर को निलंबित कर दिया। गौरतलब है, तोमर ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों को 'निराधार' बताया था और सबूत पेश नहीं करने को लेकर रेसलर्स पर सवाल उठाए थे।

Load More