खेल व ज़िंदगी के बारे में इतना कुछ सिखाने के लिए धन्यवाद: बिशन सिंह बेदी के निधन पर शाहरुख
ऐक्टर शाहरुख खान ने दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "बड़े होते हुए हमारे जीवन पर कई लोगों के व्यक्तित्व का प्रभाव पड़ता है...बिशन सिंह बेदी उनमें से एक थे।" उन्होंने आगे कहा, "भगवान उनकी आत्मा को शांति दे...खेल और ज़िंदगी के बारे में इतना कुछ सिखाने के लिए धन्यवाद सर।"