खेलने के दौरान एमपी में गहरी खाई में गिरा 4 वर्षीय बच्चा; झाड़ियों में फंसने से बची जान
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) के एक शख्स ने बताया है कि उसका 4 वर्षीय बेटा घर के पास खेलते समय करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया और इस दौरान वह झाड़ियों में फंस गया। शख्स के मुताबिक, उसके बड़े भाई ने बच्चे को गिरते हुए देखा और उन्होंने ही उसकी जान बचाई। बच्चे के सिर में चोटें आई हैं।