खेला अभी बाकी है, जो होता है अच्छे के लिए होता है: तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने पर कहा है, "अभी खेला होना बाकी है, हम जनता के साथ मिलकर विज़न पूरा करेंगे।" तेजस्वी ने कहा, "विपक्षी दलों का गठबंधन 'INDIA' मज़बूत है और जो होता है, अच्छे के लिए होता है।" उन्होंने कहा, "हमने (नीतीश से) नियुक्ति-पत्र बंटवाने शुरू किए।"