खेला होबे: बिहार के सीएम नीतीश की राज्यपाल से मुलाकात को लेकर मांझी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस मुलाकात को लेकर 'X' पर लिखा, "बांग्ला में कहते हैं, 'खेला होबे'। मगही में कहते हैं, 'खेला होकतो'।" वहीं, जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस मुलाकात को औपचारिक बताया है।