खेलो इंडिया योजना के तहत 2,841 खिलाड़ियों को दी गई सहायता: राज्यसभा में अनुराग ठाकुर

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यसभा में बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत 2,841 खिलाड़ियों तथा खेलों को बढ़ावा देने वाली अन्य योजनाओं के तहत 8,968 खिलाड़ियों को सहायता प्रदान की गई है। बकौल ठाकुर, वर्ष 2020-21 में 3,030 खिलाड़ियों, वर्ष 2021-22 में 2,816 खिलाड़ियों और वर्ष 2022-23 में 2,742 खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता एवं छात्रवृत्ति मिली।

Load More