ख्वाजा ने तोड़ा भारत में एक टेस्ट पारी में किसी ऑस्ट्रेलियाई के सर्वाधिक गेंद खेलने का रिकॉर्ड
ओपनर उस्मान ख्वाजा ने भारत में एक टेस्ट पारी में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ के सर्वाधिक गेंद खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 36-वर्षीय ख्वाजा ने अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 422 गेंदें खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड ग्राहम यलोप के नाम था जिन्होंने 1979 में ईडन गॉर्डन्स टेस्ट में एक पारी में 392 गेंदें खेली थीं।