खड़ी लॉरी से जा भिड़ी कार, भीषण हादसे में कार के उड़े परखच्चे; 8 इंजीनियरिंग छात्रों की हुई मौत
केरल के त्रिशूर में NH-66 पर शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में कार सवार तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। कार सड़क पर खड़ी एक लॉरी से टकरा गई और कार के परखच्चे उड़ गए। छात्रों के शव इस तरह फंसे थे कि दमकलकर्मियों को कार की बॉडी काटने वाले कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।