खड़गे कांग्रेस के भीष्म पितामह हैं पर मैं रेस से बाहर नहीं: पार्टी अध्यक्ष के चुनाव पर थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने पर शुक्रवार को कहा, "खड़गे के नामांकन का स्वागत है...वह कांग्रेस के भीष्म पितामह हैं...उनका अनादर नहीं करूंगा।" उन्होंने कहा, "मैं अपने विचार रखूंगा...मैं कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से नहीं हटूंगा...मुझ पर विश्वास जताने वाले कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करना चाहता हूं।"

Load More