गैंगरेप के दोषी यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की ज़मानत याचिका HC ने की खारिज

उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पूर्ववर्ती सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। दरअसल, प्रजापति को 2017 में एक महिला द्वारा लगाए गए गैंगरेप के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी जिसके बाद से प्रजापति जेल में हैं।

Load More