गैंगस्टर गोल्डी बराड़ FBI की '10 मोस्ट वॉन्टेड' लिस्ट में शामिल, सिर पर रखा गया ₹9.5 करोड़ का इनाम
गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ एफबीआई की 10 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल हो गया है। एफबीआई ने उसकी जानकारी देने वाले को $1 मिलियन (करीब ₹9.5 करोड़) तक का इनाम देने की घोषणा की है। एजेंसी के मुताबिक, बराड़ लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह का उत्तरी अमेरिका में कथित मुखिया है।