गैंगस्टर ने जेल से रिहाई के बाद महाराष्ट्र में निकाला जुलूस, वीडियो वायरल होने पर हुआ अरेस्ट
जेल से रिहाई के बाद समर्थकों संग निकाले गए जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद नासिक (महाराष्ट्र) के गैंगस्टर हर्षद पाटनकर को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पाटनकर के साथ उसके 6 सहयोगियों को भी पकड़ा है। इन लोगों पर बिना अनुमति के रैली निकालने और उपद्रव मचाने का आरोप लगा है।