गांजे के नशे में पायलट ने विमान 300 फीट गिरने के 1 घंटे बाद 'PAN PAN' अलर्ट जारी किया: रिपोर्ट
टाइम्स नाउ के मुताबिक, गांजे के टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए एयर इंडिया के पायलट ने विमान के अचानक 300 फीट नीचे गिरने के करीब एक घंटे बाद 'PAN PAN' इमरजेंसी अलर्ट जारी किया था। उसने दिल्ली ATC को बताया था कि टर्बुलेंस के कारण कुछ यात्री घायल हुए। यह कॉल दिल्ली में उतरने से 15-18 मिनट पहले किया गया।