गांजा टेस्ट में पॉज़िटिव पाया गया एअर इंडिया का पायलट नींद न आने पर दवा का करता था सेवन: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, गांजा टेस्ट में पॉज़िटिव पाया गया एअर इंडिया का पायलट नींद न आने पर अपने फैमिली डॉक्टर की लिखी दवा लेता था। NDTV के मुताबिक, पायलट ने बताया कि फुकेत-दिल्ली फ्लाइट से पहले लेओवर में उसे आसानी से नींद नहीं आई और रोस्टर ड्यूटी के कारण दिन में आराम करने का समय भी कम हो गया था।