गांजा बरामद करने पहुंची ओडिशा पुलिस को मिला 'नोटों का पहाड़', कैश गिनते-गिनते हांफ गई मशीन
पुरी (ओडिशा) के एक गांव में शुक्रवार को गांजा बरामद करने पहुंची पुलिस टीम ने एक घर से लाखों का कैश बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से ₹90 लाख कीमत का 183 किलोग्राम गांजा और ₹64.5 लाख से अधिक कैश ज़ब्त किया। बकौल रिपोर्ट्स, बरामद कैश को गिनते-गिनते काउंटिंग मशीन भी हैंग करने लगी थी।