गुंजन सोनी बनीं यूट्यूब इंडिया की नई मैनेजिंग डायरेक्टर
यूट्यूब ने भारत में गुंजन सोनी को नया कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। गुंजन के पास बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग और ई-कॉमर्स में 20 साल से अधिक का अनुभव है। वहीं, गुंजन ने कहा कि वह यूट्यूब इंडिया के क्रिएटर इकोनॉमी को और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं और वह नए स्टोरीटेलिंग अवसरों को बढ़ावा देने पर काम करेंगी।