गोंडा बीजेपी ज़िला अध्यक्ष की अश्लील हरकत का वीडियो हुआ वायरल, दी सफाई
गोंडा (यूपी) के बीजेपी ज़िला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ 'बम-बम' का एक महिला के साथ वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो 1 महीने 13 दिन पुराना है। इस पर सफाई देते हुए अमर किशोर ने कहा, "महिला को चक्कर आ गया था...हमने उसे सहारा दे दिया।"