गेंदों के हिसाब से सबसे तेज़ 150 आईपीएल विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज़ बने हर्षल पटेल
एसआरएच के गेंदबाज़ हर्षल पटेल आईपीएल के इतिहास में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज़ 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। पटेल ने 2,381 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए हैं और उन्होंने लसिथ मलिंगा (2,444 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पटेल आईपीएल के इतिहास में मैचों के हिसाब दूसरे सबसे तेज़ (117 मैच) गेंदबाज़ बने हैं।