गेंदबाज़ी कोच की ज़रूरत नहीं है, मैं हूं: मोर्कल के LSG छोड़ने पर ज़हीर खान
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के नवनियुक्त मेंटॉर ज़हीर खान ने 'टीम के गेंदबाज़ी कोच के रूप में मोर्ने मॉर्कल की जगह कौन लेगा?' पूछे जाने पर कहा है, "जब मैं हूं तो क्या आपको गेंदबाज़ी कोच की ज़रूरत है?" उन्होंने कहा, "मैं वो सब करूंगा जिसकी टीम को ज़रूरत होगी।" मॉर्कल को भारतीय टीम का गेंदबाज़ी कोच बनाया गया है।