गांधी परिवार ने कांग्रेस के गैर गांधी नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया: प्रल्हाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा, "गांधी परिवार ने कभी उन कांग्रेस नेताओं को सम्मान नहीं दिया जिनका गांधी परिवार से संबंध नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव को 'भारत रत्न' पुरस्कार और सरदार वल्लभ भाई पटेल को कभी उचित सम्मान नहीं दिया। गांधी परिवार को इन सब बातों पर आत्मचिंतन करना चाहिए।"