गांवों के विकास के बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना कठिन: CAG गिरीश चंद्र मुर्मू
नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि गांवों के विकास के बिना भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता है। उन्होंने कहा, "देश की 50% से अधिक आबादी गांवों में रहती है। जब तक उनका राजकाज, विकास, प्रशासन व उनके संसाधन नहीं बढ़ेंगे तब तक हम विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे।"