गांव पहुंचने पर ताऊ महावीर फोगाट से गले लगकर रो पड़ीं विनेश फोगाट
शनिवार को हरियाणा में अपने गांव बलाली पहुंचीं रेसलर विनेश फोगाट को उनके ताऊ महावीर फोगाट ने गले लगा लिया जिसके बाद वह रो पड़ीं। इस दौरान महावीर फोगाट भी भावुक नज़र आए। विनेश ने कहा, "ओलंपिक मेडल न मिलने का बहुत गहरा घाव है। इसे भरने में समय लगेगा।" बलाली में विनेश का भव्य स्वागत किया गया था।