गुकेश डी ने डिंग लिरेन के खिलाफ बनाई बढ़त, विश्व शतरंज चैंपियन बनने से 1.5 अंक दूर
भारत के 18-वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी ने सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप के गेम 11 में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हरा दिया। गुकेश अब 11 गेम के बाद लिरेन से 6-5 से आगे हैं। चैंपियनशिप में पहली बार गुकेश ने लिरेन पर बढ़त बनाई है। सबसे पहले 7.5 अंक तक पहुंचने वाला खिलाड़ी चैंपियनशिप जीतेगा।