गूगल 1 अगस्त से भारतीय डेवलपर्स के लिए 70% तक घटाएगा मैप्स प्लेटफॉर्म सर्विस की कीमत
गूगल आगामी 1 अगस्त से भारत में डेवलपर्स के लिए गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म सर्विस की कीमत में 70% तक की कटौती करेगा। ओला कैब्स में गूगल मैप्स की जगह ओला मैप्स का इस्तेमाल शुरू किए जाने के बाद गूगल ने यह घोषणा की है। गूगल ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) से पार्टनरशिप करने का ऐलान भी किया है।