गूगल को अमेरिकी कोर्ट से मिली राहत, नहीं बेचना पड़ेगा वेब ब्राउज़र क्रोम

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक को एक अमेरिकी कोर्ट से राहत मिली है। अमेरिका के एक फेडरल कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया कि गूगल को ऐंटीट्रस्ट मुकदमे की सज़ा के रूप में अपने वेब ब्राउज़र क्रोम को बेचने की ज़रूरत नहीं है। फैसले के बाद अल्फाबेट के शेयर मंगलवार को आफ्टर-आवर ट्रेडिंग के दौरान 7-8% तक उछल गए।

Load More