गूगल के गलत पता बताने पर महाराष्ट्र में सेंटर पर लेट पहुंचे कई यूपीएससी अभ्यर्थी, नहीं मिला प्रवेश
संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में रविवार को यूपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के करीब 50 अभ्यर्थी गूगल मैप के गलत पता बताने पर समय पर परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच पाए और उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि गूगल मैप द्वारा दिखाए गए सेंटर पर जब वह पहुंचे तो पता चला कि यहां सेंटर नहीं है।