गूगल की नई चिप के बाद क्रिप्टो मार्केट में मची खलबली, BitCoin टूटकर आया $97000 के नीचे
गूगल की नई क्वॉन्टम कंप्यूटिंग चिप 'विलो' के एलान के बाद क्रिप्टो बाज़ार के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच बिटकॉइन का दाम $97000 के नीचे आ गया। बकौल रिपोर्ट्स, इस चिप से बहुत अधिक जटिल समस्याएं भी आसानी से सुलझाई जा सकेंगी जिसके बाद क्वॉन्टम कंप्यूटिंग में क्रिप्टो से जुड़ी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।