गूगल के पूर्व कर्मी ने बताया ₹9.3 करोड़ की नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने का कारण

गूगल के पूर्व कर्मी 41-वर्षीय यूसुफ इमरान ने ₹9.3 करोड़/वर्ष सैलरी वाली नौकरी छोड़कर अपना एआई स्टार्टअप शुरू करने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि ओपनएआई-ऐंथ्रोपिक जैसी एआई कंपनियों की बढ़ती वैल्यू ने उनमें FOMO पैदा कर दिया। बकौल इमरान, ऑफिस के बाद वह एआई टूल्स संग एक्पेरिमेंट करते और गूगल में छंटनी ने उनके फैसले को मज़बूत किया।

Load More