गूगल का बड़ा एलान, अब मेसेज में मिलेंगे वॉट्सऐप जैसे फीचर्स; जानिए डिटेल्स
गूगल ने वॉट्सऐप की तरह अपने मेसेजिंग ऐप के लिए कई सारे अपडेट्स का एलान किया है जिसके तहत यूज़र्स को नोटिफिकेशन स्नूज़ करने और डिलीट फॉर एवरीवन जैसे फीचर्स मिलेंगे। स्नूज़ नोटिफिकेशन फीचर की मदद से यूज़र्स मेसेज सेक्शन में आने वाले किसी भी नोटिफिकेशन को स्नूज़ जबकि डिलीट फॉर एवरीवन फीचर से भेजे गए मेसेज डिलीट कर सकेंगे।