गूगल ने 2.5 अरब जीमेल यूज़र्स को इमरजेंसी वॉर्निंग भेजने की खबरों का किया खंडन
गूगल ने 2.5 अरब जीमेल यूज़र्स को इमरजेंसी वॉर्निंग भेजने की खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, "हम अपने यूज़र्स को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जीमेल की सुरक्षा मज़बूत और प्रभावी है।" गूगल ने अपने यूज़र्स को संदिग्ध ईमेल, लिंक या अलर्ट पर भरोसा ना करने की सलाह दी है।