गूगल ने अपने टॉप परफॉर्मर्स के लिए वेतन और रेटिंग प्रणाली में किया बदलाव
गूगल ने अपने टॉप परफॉर्मर्स कर्मचारियों के लिए वेतन और रेटिंग प्रणाली में बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मैनेजर 'आउटस्टैंडिंग इम्पैक्ट' स्कोर पहले से ज़्यादा कर्मचारियों को दे सकेंगे जिससे बोनस और इक्विटी के लिए उन्हें ज़्यादा मौके मिलेंगे। गूगल ने अपने उस बजट में भी इज़ाफा किया है जिससे मैनेजर्स हाई परफॉर्मर्स को पुरस्कृत कर सकें।