गूगल ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए जारी की उच्च स्तर की चेतावनी
गूगल ने एंड्रॉयड 12 से 15 तक के यूज़र्स के लिए उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। जनवरी एंड्रॉयड सिक्योरिटी बुलेटिन में कई गंभीर खामियों का खुलासा किया गया है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स निजी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। कंपनी ने जोखिम से बचने के लिए यूज़र्स से तुरंत अपने डिवाइस को अपडेट करने की सलाह दी है।