गूगल ने नया AI म्यूज़िक टूल 'लिरिया 3 प्रो' किया पेश
गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) म्यूज़िक जेनरेशन मॉडल का नया वर्जन 'लिरिया 3 प्रो' पेश किया है। यह पहले के मुकाबले ज़्यादा बेहतर और उन्नत बनाया गया है। इसकी मदद से यूज़र्स अब लंबे और ज़्यादा व्यवस्थित म्यूज़िक ट्रैक बना सकेंगे। यह क्रिएटर्स और डिज़िटल कंटेंट बनाने वालों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।