गूगल ने अपनी नई टेंसर प्रोसेसर यूनिट पेश की है जो खास तौर पर AI के काम के लिए बनाई है। ये चिप्स मोबाइल के लिए नहीं, बल्कि बड़े सर्वर और डेटा सेंटर में इस्तेमाल होंगी। कंपनी ने इन्हें TPU 8t और TPU 8i नाम दिया है। इनका मकसद एआई को ज़्यादा तेज़, कम खर्च वाला और आसान बनाना है।