गूगल ने शुरू की AI के ज़रिए फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने की टेस्टिंग
गूगल ने भारत में जेमनाई और एआई मोड के ज़रिए फ्लिपकार्ट से सीधे उत्पाद खरीदने की सुविधा टेस्ट करना शुरू किया है। टेकक्रंच के अनुसार, टेस्टिंग में शामिल यूज़र्स को जेमनाई-एआई मोड में कुछ खास फ्लिपकार्ट उत्पाद लिस्टिंग पर 'बाय' बटन दिखाई देगा जो उन्हें एआई इंटरफेस से बाहर निकले बिना सीधे ई-कॉमर्स प्लैटफ़ॉर्म के चेकआउट प्रोसेस पर ले जाएगा।