गूगल पर लक्षण टाइप कर बीमारी का पता लगाने की कोशिश करते हैं? डॉक्टर ने किया आगाह
क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर तृष्णा गुप्ते ने गूगल पर लक्षण टाइप कर बीमारी का पता लगाने की कोशिश करने वाले लोगों को आगाह किया है। उन्होंने कहा, "इंटरनेट शुरू में मददगार हो सकता है लेकिन यह डॉक्टर के अनुभव की जगह नहीं ले सकता। सेल्फ-डायग्नोसिंग में गलतियों के कारण बेवजह की चिंता और सबसे खराब चीज़...इलाज में देरी हो सकती है।"