गूगल मीट पर रोने के बाद बेंगलुरु के टेकी ने छोड़ी नौकरी, बताया 'टॉक्सिक ऑफिस' का माहौल
बेंगलुरु के एक ऑन्ट्रप्रेन्योर ने बताया है कि बीते दिनों एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऑफिस के 'टॉक्सिक' माहौल के चलते नौकरी छोड़ दी। उन्होंने टेकी के हवाले से बताया, "मैं (टेकी) गूगल-मीट पर रोया...प्रोजेक्ट पर स्पष्टता मांगी...वे बोले 'खुद पता लगा लो'।" बकौल टेकी, उसने सराहना की उम्मीद छोड़ दी और यही उम्मीद करता कि सबके सामने बेइज़्ज़ती ना हो।