गूगल मैप के 'गलत' रास्ता दिखाने के चलते यूपी में नहर में गिरी कार
बरेली (यूपी) में मंगलवार सुबह एक कार नहर में गिर गई जिससे उसमें सवार 3 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कार सवार लोग गूगल मैप को फॉलो कर कानपुर से पीलीभीत जा रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल मैप ने उन्हें नहर के किनारे से कटा हुआ रास्ता दिखाया था जिसके कारण कार नहर में जा गिरी।