गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलते हुए पड़ोसी राज्य पहुंच गई असम पुलिस
गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के बाद असम पुलिस की 16 सदस्यीय टीम पड़ोसी राज्य नागालैंड में प्रवेश कर गई और स्थानीय लोगों ने अपराधी समझकर उनपर हमला कर दिया व रातभर उन्हें बंधक बनाए रखा। एक अधिकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार को उस समय हुई जब टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी।