गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के बाद यूपी में पुल से नीचे गिरी कार, 3 लोगों की हुई मौत
बरेली (यूपी) में एक तेज़ रफ्तार कार गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के बाद निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गई जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। घना कोहरा होने के कारण कार सवार मैप के सहारे चल रहे थे। घटना शनिवार रात की है व सुबह क्षतिग्रस्त कार देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।