गूगल मैप के सहारे जा रहे दंपति की कार केरल में 15 फीट गहरे कुएं में गिरी, बाल-बाल बचे

कोच्चि (केरल) में शुक्रवार रात एक दंपति की कार अनियंत्रित होकर दुकान से टकराने के बाद करीब 15 फीट गहरे कुएं में गिर गई। पुलिस के अनुसार, घटना में कार सवार दंपति बाल-बाल बच गए। बकौल पुलिस, कार की रफ्तार तेज़ होगी और शायद दंपति 'गूगल मैप' का इस्तेमाल कर रहे थे क्योंकि कार में 'गूगल मैप' चल रहा था।

Load More